कंचनपुर में आयुष्मान कार्ड के लिए वसूले ₹500, उपसरपंच के विरोध पर अधिकारी ने दी धमकी

मुंगेली।जिला मुंगेली के पथरिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम कंचनपुर में आयुष्मान भारत योजना के तहत कार्ड बनवाने के नाम पर रुपए वसूली का मामला सामने आया है। ग्रामीणों के अनुसार, जिम्मेदार कर्मी द्वारा प्रति व्यक्ति ₹500 की मांग की जा रही थी और कई लोगों से यह रकम वसूली जा चुकी है।



गांव के उपसरपंच ने जब इस अनियमितता पर आपत्ति जताई और लिखित शिकायत प्रस्तुत की, तो ड्यूटी पर तैनात अधिकारी राम सिंह राजपूत द्वारा उन्हें धमकी दी गई। इस पूरे प्रकरण का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें अधिकारी की कथित धमकी देखी जा सकती है।



हालांकि, वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि chattisgarh times द्वारा नहीं की जा रही हैं


सरकार द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु निशुल्क अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन इस तरह की घटनाएं योजना की पारदर्शिता पर प्रश्न चिन्ह खड़ा कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!