☕ Chai Pe Charcha: मनियारी पुल बंद… बाईपास सड़कें बेहाल, जनता पूछ रही—तैयारी थी या जल्दबाज़ी?

तखतपुर/मुंगेली। रजत जयंती के बाद भी 13 साल पुराना जिला आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझ रहा है। जिला मुख्यालय को जोड़ने वाली सबसे महत्वपूर्ण सड़क NH-130A पर स्थित मनियारी पुल 11 नवंबर से बंद है और आगामी 18 नवंबर 2025 तक बंद रहेगा। इस मार्ग से प्रतिदिन व्यापारियों, कर्मचारियों, छात्रों और आम यात्रियों का आवागमन होता है, लेकिन पुल बंद होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रशासन द्वारा वैकल्पिक मार्ग (डायवर्ट रूट) तय किए गए हैं—

1. बरेला बिजली ऑफिस के पास से जाने वाला रास्ता


2. जनता की खोज होकर बरेला बस्ती आगे से गुजरने वाला कच्चा रास्ता, जिसमें एक बार में केवल एक ही वाहन गुजर पाता है।


प्रशासन जिस मार्ग को बाईपास रोड बता रहा है, वहां सड़क नाम मात्र की है—गड्ढे, ऊबड़-खाबड़ रास्ता और जगह-जगह दलदल की स्थिति। सवाल यह उठता है कि क्या इस सड़क का कभी अधिकारी या कोई जनप्रतिनिधि ने निरीक्षण किया? क्या कोई मंत्री इस रास्ते से निकलकर उसकी वास्तविक हालत देख सकता है?

सबसे गंभीर स्थिति रात के समय होती है—
• मार्ग पर एक भी उचित एंट्री-एग्जिट साइन बोर्ड नहीं,
• लोग एक-दूसरे के पीछे भेड़ चाल की तरह चलने को मजबूर,
• अंधेरे में यात्रियों की सुरक्षा खुद उनके हाथ में,
• जनता की खोज वाले मार्ग पर तो लोग खुद ट्रैफिक कंट्रोल कर वाहनों को निकाल रहे हैं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिना तैयारी, बिना वैकल्पिक व्यवस्था को दुरुस्त किए, बिना उचित साइन बोर्ड लगाए ही पुल बंद कर दिया गया। इससे बड़ा सवाल खड़ा होता है—

क्या पुल बंद करने से पहले बाईपास मार्ग का निरीक्षण किया गया था, या सिर्फ विभागीय अधिकारियों के कहने पर आदेश जारी कर दिया गया?

लोगों की शिकायत है कि सड़क मरम्मत कार्य आवश्यक है, परंतु इतनी बड़ी अव्यवस्था के साथ सड़क बंद करना यात्रियों के साथ नाइंसाफी है। अब जनता प्रशासन की तरफ जवाब की उम्मीद लगाए बैठी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!