पहली बार चुने गए 13 पार्षद, लोरमी में बदलाव और विकास की उम्मीदें जागीं


लोसमीं: हाल ही में संपन्न हुए नगर पालिका चुनावों में रोचक परिणाम सामने आए हैं। इस बार नगर पालिका में 13 पार्षद पहली बार निर्वाचित हुए हैं, जबकि 3 पार्षद दूसरी बार और 2 पार्षद तीसरी बार जनता का विश्वास जीतने में सफल रहे।

नवगठित परिषद में महिलाओं और युवाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही, जो आने वाले कार्यकाल में नई ऊर्जा और नई सोच के साथ कार्य करने की संभावना को दर्शाती है। अध्यक्ष पद पर अनुभवी नेता के चयन से जहां स्थिरता की उम्मीद है, वहीं युवा पार्षदों की भागीदारी से नगर में विकास की नई राहें खुल सकती हैं।

उपाध्यक्ष पद को लेकर सरगर्मी तेज
अध्यक्ष पद के चुनाव के बाद अब उपाध्यक्ष पद को लेकर कयासबाजी शुरू हो गई है। सभी की निगाहें संभावित उम्मीदवारों पर टिकी हैं। जल्द ही राजनीतिक दलों के बीच गहन मंथन के बाद उपाध्यक्ष पद के लिए नाम सामने आ सकते हैं।

नगर विकास की ओर नई उम्मीदें
नगर पालिका में नए चेहरों के आगमन से जनता में उत्साह है। स्थानीय नागरिकों को उम्मीद है कि नवगठित परिषद क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने में सफल रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!