2024
CG नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी: 15 दिसंबर के बाद कभी भी लग सकती है आचार संहिता, OBC को 50% आरक्षण; जानें वार्ड का गणित

छत्‍तीसगढ़ में अब नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। 11 दिसंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। इसी के चा से पांच दिन के अंदर वार्ड वार आबादी के आनुसार आरक्षण की सूची भी जारी की जा सकती है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि छत्‍तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनावों की घोषणा 15 से 20 दिसंबर के बीच में लग सकती है।

बता दें कि नगरीय निकाय चुनावों आरक्षण की सूची जारी करने के बाद वार्ड में ओबीसी वर्ग की जनसंख्‍या की स्थिति का भी पता चल जाएगा। इसी के साथ ही ओबीसी को इस बार 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। ऐसे में वार्ड आरक्षण की सूची के जारी होने के बाद तय हो जाएगा कि किस वार्ड से OBC, SC-ST के नेता चुनाव लड़ सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!