36वाँ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ



कलेक्टर-एसपी ने यातायात जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

मुंगेली,। जिला मुख्यालय स्थित पड़ाव चौक में 36वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ किया गया। कलेक्टर राहुल  देव और पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने यातायात जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ 31 जनवरी तक जिले में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता फैलाएगा।



सड़क सुरक्षा माह: स्वयं और समाज के लिए सतर्कता जरूरी – कलेक्टर



कलेक्टर ने सड़क सुरक्षा माह के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह जागरूकता अभियान सभी के लिए सतर्कता बढ़ाने का प्रयास है। उन्होंने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और दूसरों को भी प्रेरित करने की अपील की। उन्होंने बताया कि सरगांव क्षेत्र में चार ब्लैक स्पॉट्स का निराकरण किया गया है, जिससे दुर्घटनाएं कम होंगी।



यातायात नियमों का पालन करना सभी की जिम्मेदारी – पुलिस अधीक्षक



पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने सड़क सुरक्षा माह को दुर्घटनाओं से बचाव और यातायात नियमों की जानकारी बढ़ाने का अनूठा प्रयास बताया। उन्होंने वाहन चलाते समय सावधानी बरतने, ड्राइविंग लाइसेंस और बीमा साथ रखने, नाबालिगों को वाहन न चलाने देने जैसे सुझाव दिए।



31 जनवरी तक होंगे जागरूकता कार्यक्रम



अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह के तहत स्कूल, कॉलेज और युवा वर्ग को जागरूक करने के लिए रोज़ाना कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने दोपहिया वाहन पर हेलमेट पहनने, तेज गति से वाहन न चलाने और शराब पीकर वाहन न चलाने की अपील की।



इस कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ  प्रभाकर पांडेय, पुलिस प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक, मीडिया प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!