३६वां सड़क सुरक्षा माह: चौकों और बाजारों में पम्पलेट के माध्यम से नागरिकों को किया जा रहा जागरूक

मुंगेली पुलिस ने यातायात नियमों के सख्त पालन और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए अभियान तेज कर दिया है। शहर के प्रमुख चौकों और बाज़ार क्षेत्रों में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है ताकि यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया जा सके।

इस अभियान के तहत पुलिस द्वारा पम्पलेट बांटे जा रहे हैं, जिनमें यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के महत्व को विस्तार से समझाया गया है। पम्पलेट में जनता को सावधान करने के लिए निम्नलिखित बिंदुओं को शामिल किया गया है:

1. बिना हेलमेट के वाहन न चलाएं।


2. वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करें।


3. तेज गति से वाहन न चलाएं।


4. तीन सवारी वाहन से बचें।


5. शराब पीकर वाहन न चलाएं।



पुलिस ने अपील की है कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति न दी जाए और सड़क पर बच्चों को खेलने से रोका जाए। इस अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को कम करना और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करना है।

मुंगेली पुलिस: आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!