36वां सड़क सुरक्षा सप्ताह शुरू: अवैध खनन पर खनिज विभाग की चुप्पी सवालों के घेरे में ? हाईवा गिरी नहर में।

मुंगेली । शहर में 36वां सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन हो रहा है, लेकिन इस दौरान अवैध खनन से जुड़ी घटनाएं प्रशासन की लापरवाही उजागर कर रही हैं।



देर रात जम्हा नहर के पास एक हाईवा (भारी वाहन) अवैध खनन सामग्री लेकर जा रहा था, जो तेज रफ्तार के कारण रोड ब्लॉक्स को तोड़ते हुए नहर में गिर गया। राहत की बात यह है कि इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है।



स्थानीय लोगों ने खनिज विभाग की निष्क्रियता पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि अवैध खनन के कारण न केवल सड़कें खराब हो रही हैं, बल्कि यह जानलेवा घटनाओं का कारण भी बन रहा है।

प्रशासन को इस मामले में त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए और सड़क सुरक्षा सप्ताह का उद्देश्य तभी सफल होगा, जब सड़कों पर अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!