ग्राम नवागांव में दूषित भोजन से 74 लोग बीमार, प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से टली बड़ी अनहोनी

मुंगेली, 13 अगस्त 2025 — मुंगेली विकासखंड के ग्राम नवागांव चीनू में दशगात्र कार्यक्रम के दौरान भोज में दूषित भोजन खाने से 74 ग्रामीण बीमार हो गए। सूचना मिलते ही कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम तुरंत गांव पहुंची और राहत व उपचार अभियान शुरू किया।


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शीला साहा ने बताया कि प्रभावितों में 45 पुरुष, 16 महिलाएं और 13 बच्चे शामिल हैं। सभी को उल्टी-दस्त की शिकायत थी, लेकिन प्रशासन और स्वास्थ्य अमले की तत्परता से किसी की भी हालत गंभीर नहीं हुई।

गांव में आरएमए, आरएचओ, सीएचओ, मितानिन दल सहित पूरी टीम घर-घर जाकर मरीजों की पहचान और प्राथमिक उपचार कर रही है। ग्रामीणों को उबला पानी पीने, हाथ धोने, ताजा भोजन करने और समय पर दवा लेने की सलाह दी गई है।



डीपीएम गिरीश कुर्रे ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम को 24×7 निगरानी के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मदद पहुंचाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!