जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस,बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल


मुंगेली, 26 जनवरी। जिले में 76वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित समारोह में बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के संदेश का वाचन किया और शासन की उपलब्धियों व योजनाओं की जानकारी दी।

परेड और गुब्बारों के साथ हुई समारोह की शुरुआत
मुख्य अतिथि ने कलेक्टर श्री राहुल देव और पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल के साथ गुब्बारे छोड़े। परेड में 13 प्लाटून ने हिस्सा लिया। परेड का नेतृत्व श्री ख्रीष्ट नरगिस तिग्गा बघेल ने किया।


शहीदों के परिजनों को किया गया सम्मानित
जिले के वीर शहीदों के परिजनों को शाल व श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। इसमें धनंजय सिंह, छत्रधारी जांगड़े, आनंद सिंह राठौर सहित कई शहीदों के परिवार शामिल थे।

मलखम्ब और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन
स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। मलखम्ब प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्कूलों और मलखम्ब प्रशिक्षण अकादमी को सम्मानित किया गया।



झांकियों ने दिया योजनाओं का संदेश
जिला पंचायत, यातायात पुलिस और सहकारिता विभाग सहित विभिन्न विभागों की झांकियां आकर्षक रहीं। श्रीरामलला दर्शन, यातायात जागरूकता और सहकार से समृद्धि की थीम पर आधारित झांकियों को पुरस्कार मिले।



140 अधिकारी-कर्मचारियों का हुआ सम्मान
जिले के विभिन्न विभागों के 140 अधिकारी-कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।



स्मेलटर्स प्लांट दुर्घटना के रेस्क्यू में योगदान देने वालों को विशेष सम्मान
कुसुम स्मेलटर्स प्लांट दुर्घटना के रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल 49 अधिकारियों-कर्मचारियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। 40 घंटे की मशक्कत के बाद सफल बचाव अभियान चलाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!