ब्रेकिंग न्यूज

कृषि अभियंत्रिकी महाविद्यालय, मुंगेली में 77वां गणतंत्र दिवस गरिमामय वातावरण में मनाया गया

मुंगेली।
कृषि अभियंत्रिकी महाविद्यालय, मुंगेली में 26 जनवरी को 77वें गणतंत्र दिवस का आयोजन गरिमामय एवं राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के अधिष्ठाता (डीन) डॉ. जितेंद्र सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।


अपने संबोधन में डॉ. जितेंद्र सिन्हा ने स्वदेशी अपनाने, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता, नागरिक कर्तव्य तथा कुटुंब प्रबोधन—इन पाँच महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि एक सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण के लिए इन मूल्यों को जीवन में आत्मसात करना आवश्यक है।


डॉ. सिन्हा ने विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों से देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पर गर्व करने का आह्वान किया। उन्होंने सुझाव दिया कि दैनिक जीवन में गुड मॉर्निंग, गुड आफ्टरनून और गुड ईवनिंग के स्थान पर “वंदे मातरम्” कहने की परंपरा प्रारंभ की जानी चाहिए, जिससे राष्ट्रीय चेतना और देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ किया जा सके।


कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। समारोह राष्ट्रभक्ति के माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!