भगवान राम के ननिहाल चंदखुरी में भव्य दीपोत्सव नहीं सिर्फ़ 2100 दियों से होगा रोशन

रायपुर।अयोध्या जहां पिछले दो दिनों से उत्सव मनाया जा रहा हैं। वहीं एक ओर भगवान श्री राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ के चन्द्रखुरी में साधारण रुप से दीपोत्सव मनाया जा रहा हैं। इस बार आयोजन की जिम्मेदारी मंदिर समिति ही कर रही हैं।

पिछले साल स्थानीय विधायक के सहयोग से 21000 दियो से मंदिर को सजाया गया था। मंदिर के सेवादार श्यामलाल साहू ने बताया कि इस वर्ष पूरा आयोजन मंदिर समिति कर रही हैं। समिति ही दिये जलाकर रामायण पाठ करेगी।

रायपुर से करीब 20 किलोमीटर दूर स्थित चन्द्रखुरी स्थित है। यहां भगवान राम बाल स्वरूप में अपनी मां कौशल्या की गोद में विराजमान हैं। यह मंदिर पूरे विश्व में एकमात्र माता कौशल्या को समर्पित है।

कांग्रेस सरकार ने राम वन गमन पथ में शामिल किया था

कांग्रेस सरकार ने लोगो की आस्था और इसके धार्मिक महत्व को समझते हुए इस मंदिर को विकसित कर इसका सौंदर्यीकरण कराया था।

छत्तीसगढ़ के भांचा है भगवान राम

भगवान राम छत्तीसगढ़ के भांचा यानी भांजा हैं। छत्तीसगढ़ को प्राचीन काल में दक्षिण कौशल के नाम से भी जाना जाता था।

ऐसे में चन्द्रखुरी में कोई बड़ा आयोजन न होना एक प्रश्न पैदा करता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!