पृथ्वी ग्रीन कॉलोनी में बड़ी सेंधमारी: चार घरों के ताले टूटे, दो में लाखों की चोरी – CCTV में दो चोर कैद, SP मौके पर पहुंचे

मुंगेली। शहर के पॉश इलाके पृथ्वी ग्रीन कॉलोनी में बीती रात चोरी की सनसनीखेज वारदात ने सभी को चौंका दिया। एक ही रात में चार घरों के ताले तोड़े गए, जिनमें से दो घरों से लाखों रुपये की चोरी की गई। सबसे बड़ी चोरी आयुष राम के घर में हुई, जहां से 25 लाख रुपये नकद पार कर दिए गए। यह रकम जमीन की रजिस्ट्री के लिए रखी गई थी।



चोरी की गई अन्य मकानों में अनुपमा दोहरे, सुरेश पांडेय और श्वेता ठाकुर (जो कि सिविल जज हैं) आयुष राम का घर शामिल है। वारदात को अंजाम उस समय दिया गया जब सभी मकान खाली थे।



CCTV फुटेज में दो चोरों की तस्वीरें कैद हुई हैं, जो रात के अंधेरे में कॉलोनी में घुसकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। फुटेज के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल मौके पर पहुंचे और तत्काल जांच टीमों का गठन कर कार्रवाई के निर्देश दिए। कॉलोनी में रहने वालों में दहशत का माहौल है।


एडीओपी मयंक तिवारी ने बताया, “घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। जिन घरों में चोरी हुई वे उस वक्त खाली थे। मकान मालिकों के लौटने के बाद विस्तृत जानकारी सामने आएगी।”

🔍 अहम सवाल:

पिछले कुछ समय से शहर और आसपास के क्षेत्रों में घुमंतु, फेरीवाले, साधु-वेशधारी और कबाड़ी जैसी संदिग्ध गतिविधियों में वृद्धि देखी जा रही है। पुलिस द्वारा किरायेदारों की जानकारी लेने की अपील लगातार की जाती रही है, लेकिन इसका पालन किस हद तक हो रहा है – यह बड़ा सवाल है।

➡️ सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवालों के बीच पुलिस की त्वरित कार्रवाई अब परिणाम लाएगी या नहीं, यह आने वाला समय बताएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!