ब्रेकिंग न्यूज

छत्तीसगढ़ की शान, जनसेवा के प्रतीक डॉ. दुर्गा बघेल जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं

मुंगेली | 6 अगस्त 2025
छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध जननेता, समाजसेवी, कर्मयोगी और सामाजिक चेतना के अग्रदूत डॉ. दुर्गा बघेल जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर पूरे प्रदेश भर में उन्हें शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है। एक छोटे से गांव मोतिमपुर (सोनपुरी), मुंगेली में 6 अगस्त 1967 को जन्मे डॉ. बघेल जी ने अपने जीवन को जनकल्याण, समाजसेवा और सच्चे नेतृत्व को समर्पित कर दिया।



मध्यमवर्गीय किसान परिवार में जन्मे डॉ. बघेल जी प्रारंभ से ही सरल, सुलभ और स्पष्ट विचारों के धनी रहे हैं। सामाजिक सरोकारों से जुड़े उनके जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा रही जनसेवा। उन्होंने न केवल राजनीतिक मंचों पर बल्कि समाज की बुनियादी जरूरतों की पूर्ति में भी अनुकरणीय योगदान दिया है।

इतिहास में दर्ज होंगी उपलब्धियाँ

मुंगेली जिला कांग्रेस के प्रथम जिलाध्यक्ष के रूप में निर्वाचित होकर उन्होंने संगठन को नई दिशा दी।

उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कृष्णा दुर्गा बघेल जी, जिले की प्रथम जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं, जो उनके मार्गदर्शन और प्रेरणा का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

डॉ. बघेल जी ने अमरटापू धाम, मोतिमपुर को न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बनाया बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक चेतना का संगम स्थल भी।

उन्होंने गुरु पर्व मेला को राजनेताओं, जनप्रतिनिधियों और कलाकारों के समागम का मंच बनाकर राष्ट्रीय पहचान दिलाई।

सामूहिक आदर्श विवाह, स्थानीय कलाकारों को मंच, और गुरु घासीदास मंदिर निर्माण जैसे प्रयासों ने उनकी जनभावना से जुड़ी सोच को दर्शाया है।


किसानों, विद्यार्थियों और युवाओं के लिए विशेष योगदान

धान खरीदी केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, और अंग्रेजी माध्यम स्कूल जैसे कार्य उनके ग्रामीण विकास के प्रति समर्पण को सिद्ध करते हैं।

शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने महाविद्यालय की मांग उठाकर युवाओं के भविष्य निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया।

राजनीति में उन्होंने अनेक युवाओं को सामाजिक नेतृत्व की ओर अग्रसर किया, जिससे वे भी समाजसेवा के पथ पर चल सके।

सादगी और संवेदनशीलता का उदाहरण

डॉ. बघेल जी ने ऊँचे राजनीतिक पदों पर रहते हुए भी सादगी, सहजता और मानवीयता को कभी नहीं छोड़ा। यही कारण है कि वे न केवल अपने समाज के, बल्कि सर्व समाज के कल्याण के लिए चिंतनशील नेता के रूप में जाने जाते हैं।

जनता के दिलों में अमिट छाप

डॉ. दुर्गा बघेल का जीवन उन सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत है जो राजनीति को सेवा का माध्यम मानते हैं। उनके कार्यों की गाथा आने वाली पीढ़ियों को बताई जाती रहेगी।
उनके प्रयासों और समर्पण के कारण मोतिमपुर गांव, अमरटापू धाम और मुंगेली जिला आज एक नई पहचान रखता है।

सच्चे जननायक डॉ. दुर्गा बघेल जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

– जनमानस की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!