40वें चक्रधर महोत्सव में कवि देवेंद्र परिहार का ओजस्वी काव्य पाठ, केंद्रीय मंत्री ने किया सम्मानित

मुंगेली। छत्तीसगढ़ का चक्रधर महोत्सव कला और संस्कृति से जुड़ी हस्तियों के लिए एक बड़ा और विश्वविख्यात मंच है। वर्ष 2025 में इस भव्य आयोजन ने अपने 40वें वर्ष में प्रवेश किया। इसी अवसर पर मुंगेली जिले के प्रख्यात कवि देवेंद्र परिहार ने अपनी ओजस्वी कविता से श्रोताओं में राष्ट्रीयता की अलख जगाई।



कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कवि देवेंद्र परिहार को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कवि परिहार अपनी वीर रस प्रधान कविताओं के लिए भारत के विभिन्न प्रांतों में आमंत्रित किए जाते हैं और लगातार हिंदी कवि सम्मेलनों में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर मुंगेली जिले का नाम रोशन कर रहे हैं।

चक्रधर महोत्सव जैसे भव्य मंच से परिहार के काव्य पाठ ने जिले के काव्य प्रेमियों को गर्व और प्रसन्नता से भर दिया। वर्तमान में वे मुंगेली जिले की सबसे पुरानी साहित्यिक संस्था आगर साहित्य समिति के अध्यक्ष भी हैं।

उनकी इस उपलब्धि पर आगर साहित्य समिति मुंगेली, स्टार्स ऑफ टुमारो वेलफेयर सोसाइटी, प्रयास अ स्माल स्टेप फाउंडेशन तथा नगरवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!