ब्रेकिंग न्यूज

चारभांठा ग्राम में श्रीमद् देवी भागवत कथा का भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुंगेली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चारभांठा में राजपूत क्षत्रिय समाज 3738 के तत्वावधान में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर संगीतमय मद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य आयोजन किया गया। कथा वाचन परम श्रद्धेय पंडित ओमप्रकाश पांडे जी के मुख से संपन्न हुआ। आयोजन के नवम दिवस पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर कथा श्रवण का सौभाग्य प्राप्त किया।


व्यास पीठ पर विराजमान पंडित ओमप्रकाश पांडे जी से उपस्थित जनसमूह ने आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी संजीत बनर्जी, वरिष्ठ कांग्रेस पार्षद अरविंद वैष्णव, जिला महामंत्री संजय यादव, कौशल सिंह छतरी पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष, श्रवण सोनकर पार्षद प्रतिनिधि एवं जिला पंचायत पूर्व प्रत्याशी टेकराम सोनवानी, रमेश राजपूत, दादू मल्लाह, गोरे सिंह राजपूत, नंदकुमार साहू समेत अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



इस अवसर पर श्रद्धालुजन मनोज सोनकर के निवास स्थान पर आयोजित ज्योति जवारा कार्यक्रम में भी शामिल हुए। कार्यक्रम ने क्षेत्र में धार्मिक वातावरण की स्थापना करते हुए लोगों को आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्ति का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!