हिंदू नववर्ष पर मुंगेली में भव्य शोभायात्रा, नगर हुआ हिन्दूमय

मुंगेली। हिंदू नववर्ष के शुभ अवसर पर नगर में एक विशाल और भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें पूरे शहर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। इस शोभायात्रा में उज्जैन से आए डमरू ढोल तासा, बाहुबली हनुमान, काली, शिव-पार्वती की झांकी, राम धूनी टीम, भूत टोली, शीतला डीजे, शिव कृपा धमाल और जय अम्बे पावर जोन जैसी आकर्षक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।



शोभायात्रा की शुरुआत में दुर्गा वाहिनी ने सर्वप्रथम भाग लेकर आयोजन की भव्यता बढ़ाई, जबकि राम धूनी मंडली ने आगे रहकर ध्वजा हाथ में लिए कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। शोभायात्रा में विधायक पुन्नूलाल मोहले, नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला, उपाध्यक्ष जय प्रकाश मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने पूरे जोश और भक्ति के साथ सहभागिता की। पूरे नगर में जय श्री राम और हर-हर महादेव के उद्घोष गूंज उठे, जिससे पूरा माहौल धर्ममय हो गया।

शोभायात्रा के मार्ग पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। शहर में जगह-जगह भव्य स्वागत मंच लगाए गए थे, जहां से श्रद्धालु और भक्तगण शोभायात्रा के दर्शन कर आनंदित होते रहे।

विभिन्न संगठनों ने किया भव्य स्वागत



इस शोभायात्रा का नगर के कई प्रमुख स्थलों पर भव्य स्वागत किया गया।

जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली ने घनश्याम वर्मा के नेतृत्व में स्वागत किया।

जागृति महिला जनकल्याण समिति द्वारा प्रेम आर्य जी के घर पर अमितेश आर्य के नेतृत्व में शोभायात्रा का अभिनंदन किया गया।

सिंधी कॉलोनी चौक पर सिंधी युवा विंग द्वारा श्रद्धालुओं को शरबत, बिस्किट और फल वितरित कर भव्य स्वागत किया गया।


नगर में इस आयोजन को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला और श्रद्धालुओं ने पूरे हर्षोल्लास के साथ हिंदू नववर्ष का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!