ब्रेकिंग न्यूज

मुंगेली में युवा कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन, पीएम और बिहार के सीएम का फूंका पुतला

मुंगेली, 18 मई – कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर दर्ज किए गए मुकदमे और दलित छात्रों से संवाद पर लगाए गए प्रतिबंध के खिलाफ युवा कांग्रेस ने आज मुंगेली के पुराने बस स्टैंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया।


इस मौके पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश छेदईया ने कहा कि, “अगर सरकार छात्रों से संवाद रोकने और विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश करेगी तो हम सड़क से संसद तक इसका विरोध करेंगे। यह लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है, जो राहुल गांधी के नेतृत्व में और भी तेज होगी।”

उन्होंने यह भी कहा कि दलित छात्रों से संवाद पर रोक लगाना यह दर्शाता है कि सरकार शिक्षा और विचारों के प्रसार से डरती है।



प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अभिलाष सिंह, नानू ठाकुर, अलीम मिर्जा, करण ठाकुर, चंदन टंडन, ललित जायसवाल, विवेक डहरिया, अप्पू पांडेकर, सूरज सहित कई युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

युवा कांग्रेस ने कहा कि बिहार सरकार ने राहुल गांधी के शिक्षा न्याय संवाद कार्यक्रम को रोकने के लिए तानाशाही रवैया अपनाया है। यह लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान के खिलाफ खुला हमला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!