ABVP कार्यकर्ताओं ने पकड़ा SDM का कॉलर: पटवारी पर छात्र से रिश्वत मांगने का आरोप, प्रदर्शन के दौरान अफसर और छात्र नेताओं में झड़प

पटवारी पर रिश्वतखोरी का आरोप: पंडरिया में ABVP का हंगामा, SDM से झड़प, कॉलर पकड़ने का वीडियो वायरल

कबीरधाम जिले के पंडरिया में एबीवीपी (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद)ABVP कार्यकर्ताओं ने एक पटवारी पर छात्र से पैसे मांगने और तहसीलदार तक रिश्वत पहुंचाने का आरोप लगाया है। इसी मुद्दे को लेकर एबीवीपी (ABVP)ने आज एसडीएम कार्यालय के सामने जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं और एसडीएम संदीप ठाकुर के बीच तीखी झड़प हो गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एसडीएम का कॉलर पकड़ लिया और मारपीट की कोशिश की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


एबीवीपी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पटवारी किसानों और छात्रों से हजारों रुपए वसूलकर तहसीलदार तक रिश्वत पहुंचा रहा है। बताया जा रहा है कि इस मामले से जुड़ा एक ऑडियो भी वायरल हो रहा है,

प्रदर्शन के दौरान एसडीएम संदीप ठाकुर ने प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश की, जिसके बाद विवाद और बढ़ गया। एबीवीपी कार्यकर्ता दोषी पटवारी और तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

इस मामले पर एडिशनल एसपी पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि अब तक दोनों पक्षों की ओर से कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। फिलहाल, मामले की जांच जारी है और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

रिपोर्ट दर्ज न होना कई विचार पैदा करता हैं कि सत्ता का डर या नौकरी का डर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!