ब्रेकिंग न्यूज

महतारी वंदन योजना में फर्जी लाभार्थियों पर कार्रवाई, होगी अकाउंट से रिकवरी



रायपुर
महतारी वंदन योजना के तहत फर्जी तरीके से लाभ उठाने वालों पर सख्त कार्रवाई शुरू हो गई है। महिला बाल विकास विभाग को आदेश दिया गया है कि ऐसे अपात्र लाभार्थियों की पहचान कर उनके खाते होल्ड किए जाएं। सरकार ने आदेश दिया है कि जिन लोगों ने योजना का गलत तरीके से लाभ लिया है, उनसे राशि की वसूली कर उसे सरकारी खजाने में जमा किया जाए।

मंत्रालय के निर्देश के बाद जिला कार्यक्रम अधिकारी ने सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सुपरवाइजरों को निर्देशित किया है कि वे 25 जनवरी तक सभी हितग्राहियों के आवेदन की जांच पूरी करें। अगर किसी के खाते में संदेहास्पद रूप से योजना की राशि पाई जाती है, तो उसे होल्ड कर रिकवरी की जाएगी।

स्वेच्छा से नाम कटवाने पर राहत
जिन लाभार्थियों ने योजना का लाभ गलत तरीके से लिया है और अब अपना नाम स्वेच्छा से कटवाने के लिए आगे आ रहे हैं, उनसे केवल राशि की वसूली कर मामले को समाप्त किया जाएगा।

ब्लॉकों में हुई गड़बड़ी का खुलासा
हाल ही में जिले के कई ब्लॉकों में महतारी वंदन योजना में फर्जीवाड़े के मामले सामने आए थे। इसके बाद राज्य स्तर से सख्ती बरतते हुए महिला बाल विकास विभाग को जांच और कार्रवाई का आदेश दिया गया है।

हितग्राहियों से अपील
सरकार ने अपील की है कि जो अपात्र लाभार्थी हैं, वे खुद आगे आकर अपने नाम हटवाएं और योजना की राशि लौटाएं। ऐसा न करने पर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!