
मुंगेली। नेशनल हेराल्ड प्रकरण में ईडी द्वारा दर्ज एफआईआर को माननीय न्यायालय द्वारा रद्द किए जाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। इसे सत्य की जीत बताते हुए जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली द्वारा 19 दिसंबर, शुक्रवार को दोपहर 2 बजे भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पुराना बस स्टैंड का घेराव किया जाएगा।
जिला कांग्रेस भवन से जारी संदेश के अनुसार यह कार्यक्रम अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव एवं भिलाई नगर विधायक माननीय देवेंद्र यादव जी की विशेष उपस्थिति में संपन्न होगा। कांग्रेस का आरोप है कि मोदी–शाह के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी को झूठे मामलों में फंसाने का प्रयास किया था, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया। न्यायालय द्वारा ईडी की शिकायत को स्वीकार्य न मानना भाजपा के राजनीतिक षड्यंत्र का पर्दाफाश है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के आह्वान पर आयोजित इस घेराव कार्यक्रम में जिला, शहर एवं ब्लॉक स्तर के सभी पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक, पार्षद, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल सहित सभी मोर्चा-प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में कांग्रेस भवन मुंगेली में उपस्थित होने की अपील की गई है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने कहा कि यह कार्यक्रम लोकतंत्र और सत्य के पक्ष में एकजुटता का प्रतीक होगा और भाजपा की दमनकारी राजनीति के खिलाफ कांग्रेस की आवाज को मजबूती देगा।
कार्यक्रम विवरण:
दिनांक: 19 दिसंबर 2025 (शुक्रवार)
समय: दोपहर 02:00 बजे
स्थान: कांग्रेस भवन से बीजेपी कार्यालय, मुंगेली


