अल्लू अर्जुन गिरफ्तार: ‘पुष्पा 2’ की स्क्रीनिंग में मची भगदड़ का मामला

हैदराबाद के संध्या थिएटर में फिल्म ‘पुष्पा 2’ की स्क्रीनिंग के दौरान 4 दिसंबर को हुई भगदड़ के मामले में अभिनेता अल्लू अर्जुन पर बड़ी कार्रवाई की गई है। इस हादसे में एक 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी, जिसके बाद पुलिस ने घटना के लिए अल्लू अर्जुन और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

पुलिस का आरोप है कि स्क्रीनिंग के दौरान सुरक्षा इंतजाम न होने और भीड़ प्रबंधन में लापरवाही के कारण यह दुर्घटना हुई। अल्लू अर्जुन को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है, जिससे फिल्म इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है।

घटना के बाद से थिएटर प्रबंधन और फिल्म से जुड़े लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही थी। अब यह देखना होगा कि आगे इस मामले में क्या कार्रवाई होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!