राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की कार्यकारिणी की घोषणा — मुंगेली के कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष, भावेश शर्मा बने प्रदेश सचिव

मुंगेली। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई है, जिसमें मुंगेली जिले से कलेश्वर गर्ग को जिला अध्यक्ष और भावेश शर्मा को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति इस बात का प्रमाण है कि संगठन में युवाओं को लगातार नेतृत्व के अवसर दिए जा रहे हैं।

कलेश्वर गर्ग



कलेश्वर गर्ग वर्तमान में युवा कांग्रेस मुंगेली के जिला उपाध्यक्ष हैं, जबकि भावेश शर्मा युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष डिंडोरी के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। दोनों युवा नेताओं की इस जिम्मेदारी से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

भावेश शर्मा


इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश छैदईया ने कहा —

“कांग्रेस पार्टी हमेशा युवाओं को नेतृत्व में आगे लाने पर विश्वास रखती है। कलेश्वर गर्ग और भावेश शर्मा दोनों ही संगठन के मेहनती और समर्पित कार्यकर्ता हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि ये अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करेंगे।”



प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस लक्ष्मीकांत भास्कर ने बधाई देते हुए कहा —

“राजीव गांधी पंचायती राज संगठन में इन दोनों युवाओं की नियुक्ति से यह स्पष्ट होता है कि पार्टी में युवा वर्ग को प्राथमिकता दी जा रही है। यह निर्णय संगठन को नई दिशा देगा।”



वहीं पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष आत्मा सिंह क्षत्रिय ने कहा —

“कलेश्वर गर्ग और भावेश शर्मा की नियुक्ति स्वागत योग्य कदम है। छात्र राजनीति से लेकर आज तक इन दोनों ने संगठन के लिए समर्पित भाव से कार्य किया है। निश्चित ही इनकी नियुक्ति से संगठन और अधिक मजबूत होगा।”

प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस खुशबू वैष्णव ने कहा —

“कलेश्वर गर्ग और भावेश शर्मा जैसे ऊर्जावान और समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी मिलना यह दर्शाता है कि कांग्रेस संगठन में मेहनत और लगन को सम्मान दिया जाता है। दोनों के नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!