ब्रेकिंग न्यूज

मुंगेली पुलिस अधीक्षक की अपील: अनजान व्यक्तियों से रहें सावधान, नहीं तो हो सकते हैं ठगी के शिकार

मुंगेली, 19 नवंबर 2025।
जिले के पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने किसानों और आम खाताधारकों को सतर्क करते हुए महत्वपूर्ण अपील जारी की है। उन्होंने कहा कि बैंक संबंधी जानकारी, खाते का डिटेल या कोई भी विवरण फॉर्म अनजान लोगों से बिल्कुल भी न भरवाएं। पुलिस अधीक्षक ने चेतावनी दी कि ऐसा करने से साइबर ठग आपकी निजी जानकारी हासिल कर सकते हैं और खाते से पैसे उड़ा सकते हैं।

एसपी पटेल ने स्पष्ट कहा कि बैंक से संबंधित कार्यों—जैसे पैसा निकालना, फॉर्म भरना, खाता अपडेट करना—के लिए हमेशा अधिकृत बैंक कर्मियों की ही मदद लें। यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति यह जानकारी मांगता है या किसी भी प्रकार से बैंकिंग सहायता देने का दावा करता है, तो तुरंत मुंगेली पुलिस को सूचित करें।

उन्होंने कहा, “आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। ठगों से बचने के लिए सावधानी बेहद जरूरी है। किसी भी अजनबी को अपने खाते या दस्तावेज से जुड़ी जानकारी न दें।”

पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी महत्वपूर्ण सुझाव:

किसी अनजान व्यक्ति से कभी भी अपना विवरण फॉर्म न भरवाएं।

बैंक खाते की गोपनीय जानकारी किसी भी अपरिचित व्यक्ति को न दें।

बैंकिंग से जुड़ा हर कार्य केवल बैंक के अधिकृत कर्मचारियों से ही करवाएं।

संदिग्ध व्यक्ति द्वारा जानकारी मांगे जाने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।


मुंगेली पुलिस ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि जागरूक रहकर ही ठगी और साइबर अपराधों से बचा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!