बिजली सब स्टेशन का उद्घाटन के लिए विधायक ने जैसे ही दबाया बटन, हुआ ब्लास्ट… गुस्से में बिना भाषण दिए लौटे

बिलासपुर। बिलासपुर में सरकंडा मुक्तिधाम व साइंस कॉलेज उपकेंद्र से बुधवार से बिजली सप्लाई शुरू हो गई है। इस सब स्टेशन से अरपा पार के 12 हजार उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता की विद्युत आपूर्ति होगी। अब उन्हें बिजली संकट से नहीं जूझना पड़ेगा। इन दोनों नए उपकेंद्रों का लोकार्पण नगर विधायक अमर अग्रवाल ने किया।

हालांकि साइंस कॉलेज वाले कार्यक्रम के दौरान एक अप्रिय स्थिति भी बनी। दरअसल, यहां उद्घाटन के लिए जैसे ही विधायक ने बटन दबावा, वहां केबल में ब्लास्ट हो गया और धुआं उठने लगा।

इससे विधायक असहज हो गए और गुस्सा भी हुए। वे बिना भाषण दिए ही वहां से चले गए। बाद में अधिकारियों ने सफाई दी कि पूरी व्यवस्था को एक बार फिर जांचा जा रहा है, ताकि किसी तरह का हादसा न हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!