मुंगेली में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: प्राचार्य और बाबू रिश्वत लेते गिरफ्तार
मुंगेली। 10 जनवरी। एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) की टीम ने आज जिले में इस साल की पहली बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पदमपुर के प्राचार्य मालिक राम मेहर और सहायक ग्रेड-3 हनी शर्मा को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। क्या है मामला? ऋषभ अपार्टमेंट, जबड़ा पारा सरकंडा निवासी ईश्वर लाल भारती…

