ऑटो स्टैंड में सुविधा और सुधार को लेकर ऑटो संघ ने की नगर पालिका अध्यक्ष से मुलाकात, जल्द मिलेगा समाधान

मुंगेली, 29 जुलाई 2025 – नगर में संचालित ऑटो स्टैंड की बदहाल स्थिति और मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर आज सुबह ऑटो चालक संघ ने नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रोहित शुक्ला से मुलाकात की। इस दौरान संघ ने स्टैंड में सफाई, चार्जिंग पॉइंट तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं शीघ्र उपलब्ध कराने की मांग की।

चर्चा के दौरान ऑटो संघ ने बताया कि ऑटो स्टैंड पर न तो नियमित सफाई होती है और न ही चार्जिंग की कोई व्यवस्था है, जिससे चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस पर अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने आश्वस्त किया कि जल्द ही चार्जिंग पॉइंट सहित एक व्यवस्थित और स्वच्छ ऑटो स्टैंड की व्यवस्था की जाएगी।

संघ के पदाधिकारियों ने सकारात्मक वार्ता पर संतोष जताते हुए नगर पालिका के प्रयासों की सराहना की।

चर्चा में कांग्रेस नेता भी उपस्थित रहे तथा उन्होंने भी ऑटो चालकों की मांगों का समर्थन किया।

मुलाकात में शामिल प्रमुख ऑटो संघ प्रतिनिधि:
सत्यम कुमार, गजेंद्र पात्रे, रविशंकर टंडन, पालन घृतलहरे, धर्मेंद्र खांडे, ज्योतिष मधुकर, साजन गहिरे, संतोष सोनवानी, धनराज अंचल, ओमप्रकाश साहू, धाम प्रसाद, अजय पात्रे, राकेश, विजय, मनीष, सैयद वहाब अली, नवीन सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!