शिवाजी वार्ड में आयुष्मान वय वंदन योजना के तहत 70+ वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड का पंजीयन

शिवाजी वार्ड पार्षद सूरज यादव, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और मितानिन की मौजूदगी में हुआ घर-घर पंजीयन

शहर में आयुष्मान वय वंदन योजना के तहत 70 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य जारी है। इसी क्रम में आज शिवाजी वार्ड में घर-घर जाकर पंजीयन अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड पार्षद सूरज यादव, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और मितानिन सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।



इस अभियान के तहत वरिष्ठ नागरिकों को योजना का लाभ दिलाने के लिए विशेष जागरूकता अभियान भी चलाया गया, जिसमें लोगों को योजना की सुविधाओं और लाभों की जानकारी दी गई। वार्ड पार्षद सूरज यादव ने बताया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रदान करना है।

स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों और मितानिनों ने नागरिकों को दस्तावेजों से संबंधित जानकारी दी और आयुष्मान कार्ड बनवाने में सहायता की। इस अभियान के तहत वार्ड के अनेक वरिष्ठ नागरिकों का पंजीयन किया गया, जिससे उन्हें मुफ्त और बेहतर चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!