मुंगेली में घर-घर जाकर बन रहे वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान वयं वंदना कार्ड

मुंगेली। आयुष्मान वयं वंदना योजना के अंतर्गत 70 या उससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को 5 लाख रुपये तक की अतिरिक्त स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर राहुल देव के निर्देशानुसार और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभात चंद्र प्रभाकर के मार्गदर्शन में यह कार्य जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में तेज़ी से किया जा रहा है।

घर-घर जाकर बन रहे कार्ड

इस अभियान के तहत, जिले के सभी विकासखंडों में सीएचओ (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर), स्वास्थ्य मितान और च्वाईस सेंटरों की टीम मितानिनों के सहयोग से घर-घर जाकर वरिष्ठ नागरिकों का आयुष्मान वयं वंदना कार्ड बना रही है। इसके तहत केवल आधार कार्ड की आवश्यकता होती है।

09 जनवरी 2024 को 300 से अधिक कार्ड बने

जिला मुंगेली में अब तक इस योजना के तहत 300 से अधिक कार्ड बनाए जा चुके हैं। पहले राशनकार्डधारी परिवारों को आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख रुपये तक की स्वास्थ्य सुविधा मिलती थी। अब वयं वंदना योजना के अंतर्गत 70 या उससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को 5 लाख रुपये की अतिरिक्त स्वास्थ्य सुविधा दी जा रही है।

सभी वर्ग के वरिष्ठ नागरिक पात्र

इस योजना का लाभ सभी वर्गों के 70 या उससे अधिक उम्र के नागरिक उठा सकते हैं। पंजीयन के लिए किसी भी तरह की जटिल प्रक्रिया नहीं है और केवल आधार कार्ड की आवश्यकता है।

कलेक्टर की अपील

कलेक्टर राहुल देव ने जिले के सभी वरिष्ठ नागरिकों से अपील की है कि वे इस योजना को प्राथमिकता दें और जल्द से जल्द अपना आयुष्मान वयं वंदना कार्ड बनवाएं। यह कार्ड उन्हें गंभीर बीमारियों और उच्च चिकित्सा खर्च से सुरक्षा प्रदान करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!