ब्रेकिंग न्यूज

समानता पर आधारित “फुले” फिल्म के प्रदर्शन हेतु भीम रेजिमेंट मुंगेली ने सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन


जिला कलेक्टर मुंगेली को सौंपा गया ज्ञापन, फिल्म को छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में दिखाने की मांग

मुंगेली, छत्तीसगढ़ – भीम रेजिमेंट मुंगेली जिला इकाई द्वारा “फुले” फिल्म के छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत के सिनेमाघरों में प्रदर्शन की अनुमति हेतु छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और सांस्कृतिक विभाग के नाम ज्ञापन सौंपा गया। यह फिल्म समाज में समानता और सामाजिक न्याय की भावना को समर्पित है, जिसे व्यापक स्तर पर प्रदर्शित करने की मांग उठाई गई है।


ज्ञापन जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा गया। इस दौरान प्रमुख रूप से कुलदीप जांगड़े (जिला अध्यक्ष, भीम रेजिमेंट मुंगेली), नोबिल नवरंग (जिला कार्यकारिणी सदस्य), दीपचंद गेंदले (जिला मीडिया प्रभारी), लक्ष्मी प्रसाद बंजारा (पूर्व जिला अध्यक्ष मुंगेली), राजा घिरीतलहरे (ब्लॉक प्रभारी), प्रदीप बर्मन, योगेंद्र पात्रे, दीपक बंजारे, अजय भास्कर और अन्य साथी उपस्थित थे।



भीम रेजिमेंट के पदाधिकारियों ने बताया कि यह फिल्म भारतीय समाज सुधारक महात्मा ज्योतिराव फुले के विचारों पर आधारित है, जो जातिवाद, असमानता और भेदभाव के खिलाफ आवाज़ उठाने का प्रतीक है। फिल्म का व्यापक प्रदर्शन समाज में जागरूकता और समानता के संदेश को फैलाने में मदद करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!