ब्रेकिंग न्यूज

मुंगेली कांग्रेस में बड़ी कार्रवाई, सुषील यादव पार्टी से निष्कासित

मुंगेली,25 मार्च 2025: जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली ने अनुशासनहीनता के आरोप में नगर पंचायत सरगांव के पार्षद सुषील यादव को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष घनश्याम वर्मा के निर्देशानुसार की गई है।


पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप

नगर पंचायत सरगांव में उपाध्यक्ष चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने और भाजपा प्रत्याशी का समर्थन करने के आरोप में यह फैसला लिया गया। जिला कांग्रेस द्वारा गठित फैक्ट फाइंडिंग कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर सुषील यादव को 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है।


जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने की पुष्टि

जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन महामंत्री संजय यादव द्वारा जारी पत्र में कहा गया कि पार्टी अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं करेगी। वरिष्ठ नेताओं की सहमति के बाद यह कठोर निर्णय लिया गया


आदेश तत्काल प्रभाव से लागू

इस निर्णय की सूचना प्रदेश कांग्रेस कमेटी रायपुर, जिला प्रभारी और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पथरिया को भेज दी गई है। कांग्रेस संगठन में इस कार्रवाई से हलचल तेज हो गई है, और इसे अनुशासन बनाए रखने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!