
मुंगेली। नगर के बिलासपुर रोड स्थित एक भवन में बुधवार को वेब न्यूज पोर्टल एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिसमें जिलेभर के वेब पत्रकारों ने उपस्थिति दर्ज कराई। एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्यों की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में डिजिटल पत्रकारिता की वर्तमान चुनौतियों, संगठन की मजबूती और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में सर्वसम्मति से एक अहम निर्णय लेते हुए प्रीतेश ‘अज्जू’ आर्य को वेब न्यूज पोर्टल एसोसिएशन, मुंगेली का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उपस्थित पत्रकारों ने उनके चयन का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊर्जा और दिशा प्राप्त करेगा।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि संगठन को कानूनी रूप से मजबूत आधार देने के लिए जल्द ही एसोसिएशन का रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा। इसके लिए एक विशेष समिति के गठन का प्रस्ताव रखा गया, जिसे सभी सदस्यों ने सहमति प्रदान की। इसके अलावा संगठन के विस्तार तथा नई कार्यकारिणी के गठन हेतु निकट भविष्य में एक विस्तृत बैठक आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया।
पत्रकारों ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य वेब मीडिया से जुड़े पत्रकारों को एक मंच पर लाना, उनके अधिकारों की रक्षा करना और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सशक्त बनाना है। बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने एकजुटता के साथ संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का संकल्प लिया।
इस दौरान अभिलाष सिंह, संजय जायसवाल, रवि शुक्ला, अक्षय लहरें, स्वतंत्र तिवारी, इमरान खोखर, मनीष नामदेव, अतुल श्रीवास्तव एवं बंशी भटवानी सहित कई पत्रकार उपस्थित रहे।


