ब्रेकिंग न्यूज

मुंगेली जनपद पंचायत में बड़ी जीत! भाजपा प्रत्याशी रामकमल सिंह परिहार निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित



मुंगेली। मुंगेली जनपद पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी रामकमल सिंह परिहार ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। वे निर्विरोध निर्वाचित हुए, क्योंकि उनके सामने कोई अन्य प्रत्याशी मैदान में नहीं आया।

नामांकन प्रक्रिया के दौरान परिहार के प्रस्तावक श्रीमती खोरबहरीन लालाराम साहू और समर्थक श्रीमती किरण गिरवर धृतलहरे रहीं।



इस बड़ी जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। श्री परिहार की इस जीत को भाजपा की मजबूत पकड़ और प्रभावशाली नेतृत्व का प्रमाण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!