भाजपा मुंगेली जिला पदाधिकारियों की नई टीम घोषित, 17 नेताओं को मिली जिम्मेदारी

मुंगेली – भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री पवन साय के सहमति से भाजपा जिला पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। जिला अध्यक्ष श्री दीनानाथ केशरवानी ने जारी सूची के अनुसार कुल 17 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जारी सूची में 6 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री, 1 कोषाध्यक्ष, 1 जिला प्रवक्ता, 1 कार्यालय मंत्री एवं 6 मंत्री बनाए गए हैं।

जिला भाजपा के नव नियुक्त पदाधिकारी इस प्रकार हैं –
➡️ उपाध्यक्ष – सुनील पाठक, दिनेश साहू, रमेश्वर बंजारे, हरीशंकर वर्मा, चंद्रकली पात्रे, नंदिनी साहू
➡️ महामंत्री –गुरमीत सलूजा, कैलाश सिंह ठाकुर
➡️ मंत्री – मानस सिंह बेस, प्रदीप मिश्रा, रिंकू सिंह ठाकुर, समुंद सिंदराम सिन्हा, पायल विश्वकर्मा, पूर्णिमा ध्रुव
➡️ कोषाध्यक्ष – सोम वैष्णव
➡️ जिला प्रवक्ता – भागीरथी यादव
➡️ कार्यालय मंत्री – कोदूमल दादवानी

इस घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। नव नियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा और मेहनत से कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!