मुंगेली में विकासखंड स्तरीय गणित एवं विज्ञान क्विज प्रतियोगिता सम्पन्न, बच्चों ने दिखाई वैज्ञानिक दृष्टि और तर्कशक्ति

मुंगेली। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान (RAA) के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय गणित एवं विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का भव्य आयोजन आज दिनांक 25 सितंबर 2025 को BRC समग्र शिक्षा मुंगेली में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में जिला मिशन समन्वयक (DMC) मुंगेली श्री ओ.पी. कौशिक मुख्य अतिथि रहे। विशेष अतिथि एवं मार्गदर्शक के रूप में विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) श्री जितेंद्र कुमार बावरे, BRC समन्वयक श्री सूर्यकांत उपाध्याय, संकुल प्राचार्य, समन्वयक, पीएलसी गणित एवं विज्ञान के सदस्य और वरिष्ठ शिक्षक उपस्थित रहे।



कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजन एवं वंदना से हुई। स्वागत उद्बोधन में BEO ने प्रतियोगिता की रूपरेखा, नियमावली और उद्देश्य साझा करते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

प्रतियोगिता में मुंगेली विकासखंड के 13 संकुलों से चयनित छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रश्नोत्तरी को तकनीकी पद्धति से आयोजित किया गया, जहाँ प्रोजेक्टर और बजर सिस्टम का प्रयोग कर बच्चों ने तेज़ी और आत्मविश्वास से उत्तर दिए। सही उत्तर पर +5 और गलत उत्तर पर -5 अंक निर्धारित किए गए।



निर्णायक मंडल के मूल्यांकन के आधार पर विजयी प्रतिभागियों की घोषणा की गई।

कक्षा 6 से 8 (गणित) : प्रथम – चैतन्या साहू (नवागांव घु.), द्वितीय – तोमेश्वरी (टेमरी), तृतीय – लावण्य (सेजेस दाउपारा)।

कक्षा 6 से 8 (विज्ञान) : प्रथम – सागर सोनवानी (फास्टरपुर), द्वितीय – मानस भास्कर (नवागांव घु.), तृतीय – कीर्ति साहू (भालापुर)।

कक्षा 9 से 12 (गणित) : प्रथम – प्रकाश साहू (फास्टरपुर), द्वितीय – रंजीता साहू (नवागांव घु.), तृतीय – राजेंद्र कुमार (पदमपुर)।

कक्षा 9 से 12 (विज्ञान) : प्रथम – वैजंती (कोदवाबानी), द्वितीय – श्रीष उपाध्याय (सेजेस दाउपारा), तृतीय – राहुल (नवागांव ची.)।


मुख्य अतिथि DMC श्री कौशिक ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक सोच और आत्मविश्वास का विकास करती हैं। विजयी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया तथा जिला स्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयनित किया गया।

कार्यक्रम की सफलता में संकुल समन्वयकों, पीएलसी सदस्यों, BRC स्टाफ, पालकगण एवं शिक्षकों का विशेष योगदान रहा। संचालन एवं आभार प्रदर्शन श्री सूर्यकांत उपाध्याय (विकासखंड समन्वयक, समग्र शिक्षा मुंगेली) ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!