ब्रेकिंग न्यूज

बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र का निधन, छह दशक लंबे करियर का हुआ अंत

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का आज मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और जानकारी के अनुसार उन्हें आज या कल ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
84 वर्षीय धर्मेंद्र के निधन से फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

धर्मेंद्र ने अपने छह दशकों से अधिक लंबे फिल्मी करियर में हिंदी सिनेमा को कई यादगार फिल्में दीं। “शोले”, “चुपके चुपके”, “अनुपमा”, “धरम वीर”, “सीता और गीता”, “कटी पतंग”, “राजा जानी” जैसी अनगिनत फिल्मों में उनके अभिनय ने दर्शकों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी।



हिंदी सिनेमा में उन्हें ‘ही-मैन’ के नाम से जाना जाता था। अपनी दमदार अभिनय शैली, सादगी और जमीन से जुड़े व्यक्तित्व के कारण धर्मेंद्र हर वर्ग के दर्शकों के प्रिय रहे।

फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कलाकारों, नेताओं और प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। अभिनेता सनी देओल और बॉबी देओल सहित परिवार के अन्य सदस्य अस्पताल में मौजूद हैं।

धर्मेंद्र के निधन से भारतीय सिनेमा के एक स्वर्णिम युग का अंत हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!