ब्रेकिंग न्यूज़ | मुंगेली बना प्रदेशव्यापी संघर्ष का केंद्र!दीपक बैज, गिरीश देवांगन, आकाश शर्मा और नीरज पांडे कल करेंगे जनआक्रोश का नेतृत्व

मुंगेली।छत्तीसगढ़ की राजनीति में हलचल मचाने वाली शिक्षा न्याय यात्रा का सबसे बड़ा प्रदर्शन अब 25 जून को मुंगेली में होने जा रहा है। यह प्रदर्शन अब जिला नहीं, सीधे प्रदेश स्तर पर केंद्रित आंदोलन बन चुका है।

इस महासंग्राम में शामिल होने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज एक बार फिर मुंगेली आ रहे हैं। वे इससे पहले भी लोरमी में आयोजित  न्याय यात्रा में शामिल होकर अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं। इस बार मुंगेली में उनकी अगुवाई के साथ आंदोलन और अधिक सशक्त रूप लेगा।

उनके साथ कांग्रेस के कद्दावर नेता भी पहुंच रहे हैं:

गिरीश देवांगन, पूर्व अध्यक्ष, खनिज निगम

आकाश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष, युवा कांग्रेस

नीरज पाण्डेय, प्रदेश अध्यक्ष, एनएसयूआई


इन सभी नेताओं की उपस्थिति ने आंदोलन को नया तेवर और नया आयाम दे दिया है।


प्रमुख जनमुद्दे जिन पर कांग्रेस कर रही है घेराव:

✅ युक्तियुक्तकरण नीति के तहत 10,463 स्कूलों को बंद करने की योजना का विरोध
✅ लगभग 45,000 शिक्षकों व कर्मचारियों के पद समाप्त करने की तैयारी
✅ किसानों को खरीफ सीजन में खाद-बीज की भारी कमी
✅ बारिश के मौसम में बिजली की अनियमित और बिना सूचना की कटौती
✅ BEO एवं BRC मुंगेली द्वारा 7 संकुलों से ₹80,000 प्रति संकुल अनुदान राशि का अनाधिकृत आहरण – अब तक कोई कार्रवाई नहीं!

यह आखिरी मुद्दा अब मुंगेली में शिक्षा तंत्र में भ्रष्टाचार की कहानी उजागर कर रहा है। कांग्रेस का आरोप है कि संकुल अनुदान राशि का दुरुपयोग कर शिक्षा से जुड़े संसाधनों को लूटा जा रहा है और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।


कार्यक्रम विवरण:
📅 दिनांक: 25 जून 2025, बुधवार
🕛 समय: दोपहर 12:00 बजे
📍 स्थान: गोविंद फ्यूल्स एकत्र होकर कलेक्टोरेट का घेराव




कांग्रेस का आह्वान स्पष्ट है – यह सिर्फ विरोध नहीं, न्याय की पुकार है। मुंगेली से उठेगी जनगर्जना, जो पूरे प्रदेश में गूंजेगी।

जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने कहा सभी कांग्रेसजन, कार्यकर्ता, पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों से अपील है – उपस्थित होकर इस जनसंग्राम को ऐतिहासिक बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!