
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक बार फिर कायराना हरकत करते हुए जवानों पर हमला किया। सोमवार दोपहर अबूझमाड़ के दक्षिणी हिस्से में मुठभेड़ के बाद लौट रहे जवानों के पिकअप वाहन को नक्सलियों ने विस्फोट कर उड़ा दिया।
इस हमले में दंतेवाड़ा जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के सात जवानों के शहीद होने की सूचना है। हालांकि, घटना की आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हो सकी है। वारदात बीजापुर के कुटरू-बेदरे मार्ग पर अमेली के पास हुई बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, रविवार को नारायणपुर में नक्सलियों से मुठभेड़ के बाद जवान वापस लौट रहे थे। इसी दौरान नक्सलियों ने यह घात लगाकर हमला किया।
इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है, और सर्च ऑपरेशन जारी है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों से सतर्क रहने और नक्सलियों से जुड़ी किसी भी जानकारी को साझा करने की अपील की है।
पूरी जानकारी के लिए जुड़े रहें।


