ब्रेकिंग न्यूज:काम में लापरवाही पर मुख्यमंत्री सख्त, मुंगेली जल संसाधन विभाग के ईई आर.के. मिश्रा सस्पेंड

मुंगेली, छत्तीसगढ़:
मुख्यमंत्री ने मुंगेली जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता (ईई) आर.के. मिश्रा को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। यह कार्रवाई विभागीय कार्यों में गंभीर लापरवाही के चलते की गई है।

बताया जा रहा है कि वर्ष 2007 से निर्माणाधीन मनियारी जलाशय और वर्ष 2012 से लंबित पथरिया जलाशय के कार्य अब तक अधूरे पड़े हैं। इसके अलावा वर्ष 2007 और 2011 में शुरू हुए अन्य विकास कार्यों की प्रगति भी संतोषजनक नहीं है।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सूत्रों के अनुसार, जल्द ही विभागीय जांच भी शुरू की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!