ब्रेकिंग न्यूज़:

वार्ड वासियों ने की मांग, “नाली निर्माण में हो सुधार”



मुंगेली:रायपुर रोड के शिवाजी वार्ड से एक बड़ी खबर सामने आई है। वार्डवासियों ने नगर पालिका परिषद मुंगेली के अधिकारियों को एक लिखित आवेदन सौंपा है, जिसमें नाली निर्माण में आ रही खामियों को उजागर किया गया है।
वार्ड  के नागरिकों का आरोप है कि नई नाली निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी हो रही है, जिससे पानी की सही निकासी संभव नहीं हो पा रही। आवेदन में वार्डवासियों ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान में नाली का निर्माण जिस प्रकार किया जा रहा है, वह असंतोषजनक है और भविष्य में इससे जलभराव की समस्या उत्पन्न हो सकती है।
वार्डवासियों ने प्रशासन से अपील की है कि निर्माण कार्य में सुधार लाया जाए और नई नाली का निर्माण सही और टिकाऊ तरीके से कराया जाए। इस मुद्दे पर नगर पालिका अधिकारियों से तत्काल ध्यान देने की मांग की गई है।



वार्डवासियों  का कहना है, “हमारी समस्या को तुरंत हल किया जाए, ताकि वार्ड  में घरों का पानी निकासी सुचारू रूप से हो सके।”

इस मामले में स्थानीय प्रशासन से जवाब का इंतजार किया जा रहा है। वार्डवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे बड़े आंदोलन का रास्ता अपनाने पर विचार करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!