पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में कैंडल मार्च: ‘स्टार्स ऑफ टुमॉरो वेलफेयर सोसायटी’ ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि



मुंगेली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए नृशंस आतंकी हमले के विरोध में स्टार्स ऑफ टुमॉरो वेलफेयर सोसायटी द्वारा एक शांतिपूर्ण कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। यह मार्च महाराणा प्रताप चौक से प्रारंभ होकर सवर्ण स्तंभ, पुराना बस स्टैंड तक निकाला गया। शहरवासियों की भारी उपस्थिति में मोमबत्तियाँ जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।



मार्च के समापन पर संस्था के संयोजक रामपाल सिंह ने कहा,
“यह अमानवीय आतंकी हमला सिर्फ देश पर ही नहीं, बल्कि सम्पूर्ण मानवता पर किया गया हमला है। हमें मिलकर शांति, एकता और सौहार्द का संदेश देना होगा।”


संस्था के अध्यक्ष महावीर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि कैंडल मार्च के माध्यम से समाज ने इस आतंकी कृत्य का विरोध जताया और मानवता के समर्थन में अपनी प्रतिबद्धता दिखाई है।

वहीं सह-संयोजक रामशरण यादव ने भारत सरकार से अपील करते हुए कहा,
“देशवासियों को इस तरह की घटनाओं के खिलाफ एकजुट होकर सरकार का साथ देना चाहिए और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।”


इस अवसर पर समाज सेविका विभा मसीह, पूर्व सरपंच संघ जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह, प्रतिष्ठित व्यवसायी संतोष सोनी, हेमंत वैष्णव, विनोद यादव (सचिव), धनराज परिहार (कोषाध्यक्ष), दिनेश गोयल, सतपाल मक्कड़, गोखलेश सिंह, विकास जैन, दीपक जैन, श्रेणिक पारेख, आशीष सोनी, अनीश जैन, नीलेश केशरवानी, गिरीश सुथार, रणवीर सिंह, अनुराग सिंह, कोमल चौबे, सुनील वाधवानी, रघुराज सिंह, नागेश साहू, पप्पू शर्मा, राहुल मल्लाह, पवन यादव, श्रेयांश बैद, वैभव ताम्रकार, चित्रकान्त सिंह, रवि साहू, आर्या सिंह, दिलबाग सिंह, श्रीओम सिंह, धीरज लोढ़ा, सुरेश यादव, अमित साहू, देवेंद्र सिंह, परमेश्वर देवांगन सहित नगर के अनेकों जागरूक एवं संवेदनशील नागरिक उपस्थित रहे।

सभी ने शहीदों की आत्मा की शांति हेतु मौन रखकर और मोमबत्तियाँ जलाकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही आतंकवाद के विरुद्ध समाज की एकजुटता और सजगता का संदेश दिया।

“शांति, एकता और मानवता के पक्ष में हम सभी एक हैं।”
— स्टार्स ऑफ टुमॉरो वेलफेयर सोसायटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!