CGPSC PCS : छत्तीसगढ़ पीसीएस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, DSP, SI और डिप्टी कलेक्टर की कितनी वैकेंसी

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा भर्ती परीक्षा 2024 (पीसीएस) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। पीसीएस 2024 के जरिए 246 पदों पर भर्ती होगी। आवेदन की प्रक्रिया ऑफिशियल वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर 1 दिसंबर 2024 से 30 दिसंबर 2024 तक चलेगी। पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 9 फरवरी 2025 को सुबह 10 से 12 और दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक दो पालियों में होगी। जबकि सीजी पीसीएस मुख्य परीक्षा 26, 27, 28 और 29 जून 2025 निर्धारित की गई है। करेक्शन 31 दिसंबर से 2 जनवरी 2025 तक की जा सकेगी। 500 रुपये फीस के साथ सुधार का अंतिम अवसर 3 से 5 जनवरी 2025 तक मिलेगा।

इस बार सर्वाधिक पद आबकारी सब इंस्पेक्टर के हैं। आबकारी एसआई के 90 पद हैं। डिप्टी कलेक्टर के 7 पद हैं। डीएसपी के लिए 21 पद हैं। पिछली बार डीएसपी का पद नहीं था।

शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय की स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

विभिन्न पदों के लिए आयु सीमा – 21 से 40 साल तक। छत्तीसगढ़ राज्य के आरक्षण प्राप्त उम्मीदवार 45 साल की आयु तक आवेदन कर सकते हैं।

उप पुलिस अधीक्षक के लिए आयु सीमा 21 साल से 28 वर्ष है। पुरुषों की ऊंचाई 168 सेमी और महिलाओं की 155 सेमी हो। सीना 85 सेमी हो। फुलाने पर 89 सेमी हो।

चयन
लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के बाद ही उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!