नगर की सफाई व्यवस्था को लेकर सक्रिय दिखे अध्यक्ष रोहित शुक्ला

मुंगेली: नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रोहित शुक्ला पदभार संभालने के बाद से ही नगर की सफाई व्यवस्था को लेकर लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। हर दिन सुबह से वे क्षेत्र में दौरा कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे हैं।



आज उन्होंने बिलासपुर रोड पर सफाई अभियान की निगरानी की और सफाई कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ कबीर वार्ड पार्षद अजय साहू, सतीश तंबोली और राम तलरेजा भी मौजूद रहे।



जनता से अपील: अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने नागरिकों से भी अपील की कि वे नगर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें और कचरा निर्धारित स्थानों पर ही डालें।



नगर की स्वच्छता को लेकर उनकी सक्रियता से स्थानीय नागरिकों में भी सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!