छत्तीसगढ़ में स्कूली छात्रों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश की तिथि में बदलाव, नई तारीखें घोषित

नवा रायपुर, 22 अप्रैल 2025:
छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश की तारीखों में संशोधन किया है। अब राज्य के शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त एवं गैर अनुदान प्राप्त विद्यालयों में 25 अप्रैल 2025 से 15 जून 2025 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है।

इससे पहले ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि 1 मई से 15 जून निर्धारित की गई थी। लेकिन प्रदेश में लगातार बढ़ रहे तापमान और छात्रों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

यह आदेश केवल छात्रों के लिए लागू होगा। शिक्षकों के लिए विभागीय आदेश यथावत प्रभावी रहेंगे।

इस आदेश को अपर सचिव आर.पी. वर्मा के हस्ताक्षर से जारी किया गया है। आदेश की प्रतिलिपि प्रमुख शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों को प्रेषित की गई है ताकि सभी स्कूलों में इसे तत्काल प्रभाव से लागू किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!