छत्तीसगढ़ बजट 2024: मेट्रो, मेडिकल कॉलेज और डिजिटल विकास पर जोर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया हाथ से लिखा बजट



रायपुर: छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सोमवार को राज्य का बजट विधानसभा में प्रस्तुत किया। यह पहली बार है जब राज्य का बजट हाथ से लिखकर पेश किया गया। बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री श्रीराम मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे और प्रदेश की समृद्धि की कामना की।



बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार अब ‘गति’ पर फोकस कर रही है। उन्होंने बताया कि राज्य में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 14 हो गई है और बस्तर एवं सरगुजा के लोग अब हवाई यात्रा कर रहे हैं। राज्य की जीडीपी 5 लाख करोड़ के पार पहुंच गई है, वहीं प्रति व्यक्ति आय भी 1.5 लाख रुपये तक हो गई है।


बजट की मुख्य घोषणाएं:

इंफ्रास्ट्रक्चर और परिवहन:

रायपुर से दुर्ग तक मेट्रो रेल सेवा शुरू करने की योजना, जल्द होगा सर्वे।

नई सड़कों के निर्माण के लिए 2,000 करोड़ रुपये का प्रावधान।

रिंग रोड परियोजना के लिए 100 करोड़ रुपये आवंटित।

नेशनल हाईवे रखरखाव के लिए 20 करोड़ रुपये का प्रावधान।


शिक्षा और स्वास्थ्य:

प्रदेश में 12 नए नर्सिंग कॉलेज खुलेंगे, इसके लिए 34 करोड़ रुपये का प्रावधान।

छह नए फिजियोथेरेपी कॉलेजों के लिए 6 करोड़ रुपये आवंटित।

आईटीआई और पॉलिटेक्निक कॉलेजों के उन्नयन के लिए 100 करोड़ रुपये।

दंतेवाड़ा में डीएमएफ फंड से मेडिकल कॉलेज की स्थापना होगी।


तकनीकी और डिजिटल विकास:

छत्तीसगढ़ में स्टेट डाटा सेंटर की स्थापना होगी।

ई-गवर्नेंस को बढ़ावा देने के लिए 10 करोड़ रुपये का प्रावधान।

सीएम हेल्पलाइन के लिए 22 करोड़ रुपये आवंटित।

फर्जी जमीन रजिस्ट्री रोकने के लिए “सुगम एप” लागू किया गया।


कृषि और उद्योग:

1.5 करोड़ मीट्रिक टन धान की खरीद हुई, जिससे किसानों को बड़ा लाभ।

प्रदेश के जिलों में फूड पार्क बनाए जाएंगे।

स्टार्टअप और उद्यमिता विकास के लिए 5 करोड़ रुपये का प्रावधान।

पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिया जाएगा, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।


धार्मिक और सांस्कृतिक विकास:

राम मंदिर दर्शन के लिए 36 करोड़ रुपये का प्रावधान।

अगले राजिम कुंभ के लिए 8 करोड़ रुपये का आवंटन।

आदिवासी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए संग्रहालयों की स्थापना।


नया रायपुर और स्मार्ट डेवलपमेंट:

नया रायपुर में निफ्ट (NIFT) की स्थापना के लिए 50 करोड़ रुपये का बजट।

स्टेट कैपिटल रीजन के विकास के लिए विशेष बजट प्रावधान।

2025 को अटल निर्माण वर्ष के रूप में मनाया जाएगा।


इस बजट को राज्य के विकास और तेज गति से आगे बढ़ाने के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि सरकार हर क्षेत्र में तेजी से सुधार और विकास लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!