छत्तीसगढ़: साल के पहले दिन प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव



नया रायपुर, 1 जनवरी 2025 – छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यभार में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। जारी आदेश के अनुसार:

1. श्री अलरमेलमंगई डी. (2004 बैच) को उनके वर्तमान कार्यों के साथ-साथ सचिव, वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।


2. श्री नीलम नामदेव एक्का (2005 बैच) को सचिव, छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के पद पर पदस्थ किया गया है।


3. श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा (2008 बैच) को आदिवासी विकास विभाग के आयुक्त के पद पर पदस्थ किया गया है।


4. श्री पदुम सिंह एल्मा (2010 बैच) को आदिवासी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।


5. श्री अभिजीत सिंह (2012 बैच) को सचिव, लोक सेवा आयोग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।


6. सुश्री प्रतिष्ठा ममगई (2018 बैच) को कलेक्टर, जिला-नारायणपुर के पद पर पदस्थ किया गया है।


7. श्री प्रतीक जैन (2020 बैच) को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बस्तर के पद पर पदस्थ किया गया है।



यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। राज्य सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी और कुशल बनाना है।

(सूत्र: छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!