मुंबई में आयोजित अखिल भारतीय लोधा-लोधी महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा


भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई के खारघर में 12 व 13 अप्रैल को अखिल भारतीय लोधा, लोधी, लोधी महासभा द्वारा महारानी अवंती बाई लोधी की भव्य शोभायात्रा एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी अधिवेशन का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक आयोजन में छत्तीसगढ़ लोधी समाज के विभिन्न जिलों के पदाधिकारी छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष श्री घनश्याम वर्मा के नेतृत्व में शामिल हुए।


राष्ट्रीय कार्यकारिणी अधिवेशन में देशभर से आए पदाधिकारियों का नवी मुंबई में भव्य स्वागत किया गया। छत्तीसगढ़ के अलावा महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, गुजरात, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, झारखंड एवं तेलंगाना राज्यों के पदाधिकारियों ने भी इस आयोजन में भागीदारी निभाई।



कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं एटा विधायक श्री विपिन कुमार डेविड द्वारा महारानी अवंती बाई लोधी के तैल चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर विभिन्न राज्यों से आए राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने सामाजिक उत्थान और एकता के मुद्दों पर अपने विचार रखे।


भोजनावकाश के उपरांत छत्तीसगढ़ से आए पदाधिकारियों का सम्मान करते हुए प्रमाण पत्र वितरित किए गए। शाम 5 बजे से महारानी अवंती बाई लोधी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसका समापन रात्रि 8 बजे किया गया।

इस आयोजन में छत्तीसगढ़ से घनश्याम वर्मा (प्रदेश अध्यक्ष), भरत वर्मा (राष्ट्रीय महासचिव), गिरवर जंघेल (पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), पीला राम कौशिक (राष्ट्रीय संगठन प्रचार सचिव), नरोत्तम वर्मा (राष्ट्रीय संयुक्त सचिव), जयप्रकाश कौशिक, रामफल कौशिक, कृष्ण कुमार सिंगौर, बनऊ वर्मा, हुकुमचंद जंघेल, एवं सुरेश सिगौंर सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

यह अधिवेशन सामाजिक समरसता, संगठनात्मक मजबूती और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बनकर उभरा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!