छत्तीसगढ़ की गतका टीम ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई

नेताजी सुभाष नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स (NS NIS), पटियाला (पंजाब) में 10 से 12 जनवरी तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय नेशनल चैंपियनशिप के लिए छत्तीसगढ़ की गतका टीम ने अपना स्थान सुनिश्चित किया है। यह प्रतियोगिता भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) और गतका फेडरेशन ऑफ इंडिया (GFI) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है।


इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर से 8 पुरुष और 8 महिला टीमों को उनके क्वालीफाइंग प्रदर्शन के आधार पर आमंत्रित किया गया है। छत्तीसगढ़ ने हाल ही में संगरूर में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए इन 8 राज्यों की सूची में जगह बनाई है।

छत्तीसगढ़ के 8 पुरुष खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इनमें कृष्णा सिंग, राम सिंह, राजवीर सिंह (रायपुर), जय कुमार (बलौदा बाजार-भाटापारा), अमितोज सिंह (राजनांदगांव), दिनेश चौधरी, राहुल रेड्डी (दुर्ग), और हिमांशु साहू (मुंगेली) शामिल हैं।

खिलाड़ियों के साथ महासचिव ख्वाजा अहमद और मैनेजर सिमरन सिंह भी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। द गतका एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों ने टीम को शुभकामनाएं दी हैं। शुभकामनाएं देने वालों में अमित तिवारी, आलोक मिश्रा, निलय पेगवार, बाबा खान, हरकिशन जी, निर्मल सिंह, ज्योति साहू, भूमेश पाण्डेय, राजेश प्रताप सिंह, हरविंदर सिंह, संध्या शर्मा, रजत सिंह, कोंडल राव, नीरज ठाकुर, कृष्णा इक्का, और हरकिशन सिंह शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ की टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है, जो राज्य का मान बढ़ाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!