बजट में छत्तीसगढ़ की जनता के साथ छलावा: जिला महामंत्री संजय यादव



मुंगेली। जिला महामंत्री संजय यादव ने बजट पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे छत्तीसगढ़ की जनता, युवाओं, महिलाओं और ग्रामीणों के साथ छलावा बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट जनता तो दूर, खुद भाजपा के लोगों को भी समझ नहीं आया होगा।

संजय यादव ने कहा कि बजट में युवाओं और महिलाओं के लिए कोई ठोस घोषणा नहीं की गई है। न तो नए रोजगार के अवसर सृजित करने की योजना बनाई गई और न ही बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए कोई ठोस नीति पेश की गई। महिलाओं की सुरक्षा के लिए भी कोई विशेष प्रावधान नहीं किया गया है।

उन्होंने आगे कहा कि यह बजट गांव, गरीब और मजदूरों के हित में नहीं है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने, स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा को बेहतर करने पर भी सरकार ने ध्यान नहीं दिया।

संजय यादव ने मुंगेली जिले को लेकर भी नाराजगी जाहिर की और कहा कि जिले के विकास के लिए इस बजट में कोई बड़ी सौगात नहीं दी गई है। उन्होंने इसे छत्तीसगढ़ की जनता के साथ अन्याय करार दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!