ब्रेकिंग न्यूज

चोपड़ा परिवार को मिली दोहरी खुशी: अर्पण ने UPSC में पाई 313वीं रैंक, ऋषि MBBS फाइनल में टॉप फाइव में

निरंतर प्रयास से ही मिलती है सफलता: अर्पण चौपड़ा
मुंगेली के लाल अर्पण चौपड़ा ने यूपीएससी 2024 की परीक्षा में 313वीं रैंक हासिल कर जिले और प्रदेश का मान बढ़ाया है। अर्पण की इस सफलता से पूरे जिले में खुशी की लहर है। मूलतः व्यवसायी परिवार से ताल्लुक रखने वाले अर्पण ने कड़ी मेहनत और धैर्य के साथ यह मुकाम हासिल किया।



अर्पण ने बताया कि उन्हें शुरुआत में कई बार असफलता का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। निरंतर प्रयास और आत्मविश्वास के बल पर उन्होंने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता हासिल की। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि असफलता अंतिम नहीं होती, बल्कि यह सफलता की दिशा में एक कदम होती है।



चोपड़ा परिवार को मिली दोहरी खुशी
चोपड़ा परिवार के लिए कल का दिन ऐतिहासिक रहा। एक ओर जहाँ अर्पण चौपड़ा ने यूपीएससी में सफलता हासिल की, वहीं गांधी वार्ड के पार्षद विनय चोपड़ा एवं वीणा चोपड़ा के पुत्र ऋषि चोपड़ा ने पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में MBBS फाइनल ईयर की परीक्षा में यूनिवर्सिटी में टॉप फाइव में स्थान प्राप्त कर परिवार को गर्वित किया।

परिवार और शिक्षकों का सहयोग रहा अहम
अर्पण के पिता अभय चौपड़ा ने बताया कि अर्पण बचपन से ही होनहार था और शिक्षकों ने उसकी प्रतिभा को पहचाना। स्कूल के दिनों से ही अर्पण की मेहनत और लगन ने उसे अलग पहचान दिलाई।
अर्पण ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार, शिक्षकों और दोस्तों को दिया। उन्होंने कहा कि कठिन समय में सभी ने उनका साथ दिया और प्रेरणा दी। अर्पण का सपना देश की सेवा करना है और वे प्रशासनिक सेवा के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!