ब्रेकिंग न्यूज

राम नवमी पर मोहडंडा गांव पहुंचे कलेक्टर व एसपी, किया मां दुर्गा, बजरंगबली व काल भैरव के दर्शन

लोरमी:लोरमी विधानसभा के ग्राम मोहडंडा में राम नवमी के पावन अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजन का आयोजन किया गया। यह गांव भाजपा जिलाध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी का गृह ग्राम है, जहां आदि शक्ति मां दुर्गा, भगवान बजरंगबली एवं काल भैरव की दिव्य प्रतिमाएं स्थापित हैं।


इस शुभ अवसर पर कलेक्टर राहुल देव एवं पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल विशेष रूप से दर्शन हेतु मोहडंडा पहुंचे। उनके आगमन पर ग्रामवासियों ने स्वागत एवं अभिनंदन किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी के द्वारा अतिथियों को मंदिर में विराजित देवी-देवताओं की छायाचित्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

पूरे गांव में राम नवमी का उत्सव भक्ति और उत्साह के वातावरण में मनाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मंदिर परिसर में और विशेष पूजा-अर्चना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!